नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Stock Market Today Live 11:20 AM: शेयर बाजार की तेजी थोड़ी कम हो गई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों डे हाई से फिसल गए हैं। हालांकि, दलाल स्ट्रीट में IT शेयरों की दहाड़ जारी है। एचसीएल टेक 6 प्रतिशत से ऊपर उछलकर 1293.50 रुपये पर पहुंच गया है। टीसीएस करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2231.40 रुपये पर है। टेक महिंद्रा 3.64 प्रतिशत उछलकर 1523.55 रुपये और इन्फोसिस 2.10 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 1038.40 रुपये वपर पहुंच गया है। इधर सेंसेक्स 72620 के डे हाई से फिसलकर 72332 पर आ गया है। हालांकि इसमें 407 अंकों की तेजी है। जबकि, निफ्टी 124 अंक ऊपर 22488 पर जरूर है, लेकिन एक समय आज 22581 पर था। Stock Market Today Live 9:45 AM: शेयर बाजार आज बमबम बोल रहा है। एचसीएल टेक और टीसीएस करीब 5 प्रतिशत की तेजी पर हैं। टेक महिंद्रा 2.90 और इन्फोसिस 2.48...