नई दिल्ली, मई 5 -- Stock market closing today: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिला है। कल की तेजी के बाद आज बीएसई और एनएसई गिरावट के साथ बंद हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.50 अंक या फिर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24032.80 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज 251 अंक की गिरावट के बाद 77017.79 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक के शेयरों का भाव आज लुढ़क गया। मार्केट की क्लोजिंग के वक्त पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों 3.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। Stock Market Today live 5 May 1:20 PM: शुरुआती गिरावट के बाद अब शेयर बाजार रिकवरी मोड में है। बीएसई का 30 शेयरों वाला...