Stock Market Today: सेंसेक्स आज 1233 अंक चढ़ा, निफ्टी में 387 अंकों की तेजी; रिलायंस ने लगाई 11% की छलांग
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में दिवाली से पहले धूम देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल दर्ज की गई है। आज 2 नवंबर को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.66 प्रतिशत या फिर 1233.25 अंक की तेजी के साथ 75692.78 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.68 प्रतिशत या फिर 387.70 अंक की तेजी के साथ 23440.80 अंक पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में तेजी के पीछे की वजहों में रिलायंस भी है। पिछले 6 साल में आज कंपनी के शेयरों में सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से भी घरेलू बाजार में उछाल देखने को मिला। बता दें, रिलायंस के शेयरों में आज अकेले ही 11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.