नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Share Market Today Live 20 Aug 12:00 PM: शेयर मार्केट में सुबह जो हरियाली छाई वह दोपहर तक बरकरार है। सेंसेक्स अभी 524 अंक ऊपर 78434 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर हैं, जिनमें 1 से 1.74 प्रतिशत तक की तेजी है। Share Market Today Live 20 Aug 9:15 AM: आज शेयर मार्केट में गिरावट के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए मार्केट शानदार बढ़त के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 558 अंकों की तेजी के साथ 77468 के लेवल पर खुला। जबकी एनएसई का निफ्टी 147 अंक ऊपर 24225 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। Share Market Today Live 20 Aug 8:55 AM: वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात रिकवरी और एशियाई बाजारों में तेजी क...