नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Share Market Today Live 1 Sep 12:50 PM: सेंसेक्स अब तेजी का दोहरा शतक लगाकर 206 अंकों की उछाल के साथ 77164 पर पहुंच गया है। निफ्टी 20 अंक ऊपर 24100 के लेवल पर है। सेंसेक्स की ड्राइविंग सीट पर अब एचसीएल टेक है। यह 4.37 प्रतिशत ऊपर 1366.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। iTC में 3.80 की बढ़त है। यह 266 रुपये पर पहुंच गया है। इनके अलावा कोटक बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर की लिस्ट में पहुंच गए हैं। गिरने वाले शेयरों में मारुति (3.66%), इंडिगो (1.97%), बजाज फिनसर्व (1.94%) और स्टेट बैंक (1.88%) प्रमुख हैं। Share Market Today Live 1 Sep 11:15 AM: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट में अब हरियाली लौट रही हैं। बीएसई सेंसेक्स तेजी का शतक लगाकर 166 अंक ऊपर 77123 पर पहुंच गया है। से...