नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Stock Market Today Live 1:50 PM: अडानी पोर्ट्स (5.97%) पावर ग्रिड (3.78%), कोटक बैंक (3.60%) और इटरनल (3.45%) के दम पर आज सेंसेक्स 73900 के लेवल को पार कर गया। इसमें 678 अंकों की बढ़त है। बजार की रफ्तार बढ़ाने में एनटीपीसी, टाइटन, आईटसी, HUL का भी योगदान है। इनमें 2 फीसद से अधिक की तेजी है। निफ्टी भी 192 अंक ऊपर 22890 पर है। Stock Market Today Live 12:08 PM: शेयर मार्केट में रौनक है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बंपर तेजी है। निफ्टी 171 अंक ऊपर 22870 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, सेंसेक्स 614 अंकों की उछाल के साथ 73864 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर में अडानी पोर्ट्स टॉप पर है। इसमें 5.35 प्रतिशत की तेजी है। पावर ग्रिड में 4.30 और कोटक बैंक में 3.25 प्रतिशत की तेजी है। Stock Market Today Live 10:39 AM: शेयर बाजा...