नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Share Market Today 17 April 1:00 PM: सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में अभी हिन्दुस्तान यूनिलीवर 4.37 पर्सेंट की तेजी के साथ 2233 रुपये पर पहुंच गया है। पावर ग्रिड में 1.73 पर्सेंट की तेजी है और यह 317.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटबैंक, आईटीसी, मारुति और बीईएल में भी 1 पर्सेंट की तेजी है। Share Market Today 17 April 10:25 AM: शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर सरपट भाग रहा है।। सेंसेक्स 352 अंकों की बढ़त के साथ 78341 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी तेजी का शतक लगाकर 24301 पर पहुंच गया है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में अभी हिन्दुस्तान यूनिलीवर 4.25 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप पर है। यह 2230.10 रुपये पर है। Share Market Today 17 April 9:20 AM: शेयर मार्केट कमजोर ओपनिंग के ब...