नई दिल्ली, मार्च 27 -- Stock Market Closing Today: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज 2 प्रतिशत से अधिक टूट गए। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1690.23 अंक या फिर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,583.22 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी आज 2.09 प्रतिशत या फिर 486.85 अंक की गिरावट के बाद 22819.60 अंक पर बंद हुआ है। यह भी पढ़ें- एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के भाव? सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.58 प्रतिशत, इंडिगो के शेयर 4.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। Stock Market Today Live 27 March 3:25 PM: शेयर बाजर में हाहाकार मची हुई हैं। सेंसेक्...