नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Stock Market Today Live 1:40 PM: भारतीय शेयर बाजार में धनतेरस के दिन ही दिवाली जैसा माहौल है। सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 80200 के लेवल को पार कर गया। इस इंडेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.54 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। ICICI बैंक में करीब 3 प्रतिशत की तेजी है। HDFC बैंक और टाइटन में 2 पर्सेंट से अधिक का गेन है। निफ्टी भी रॉकेट बनकर 231 अंक ऊपर 24771 के लेवल पर है। स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स लाल हैं। Stock Market Today Live 1:18 PM: अमेरिका और कोरिया के शेयर बाजार तो धड़ाम हो गए, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में आज धनवर्षा हो रही है। धनतेरस के दिन ही दिवाली जैसा माहौल है। बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 80200 के लेवल को पार कर गया। जबकि, निफ्टी ने तेजी का दोहरा शतक लगाकर 24750 पर पहुं...