नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Stock Market Today Live 9 April 8:09 AM: भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत होने के संकेत हैं। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और एनएसई के 50 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 पर आज दबाव दिख सकता है, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता फिर बढ़ गई है। बुधवार की मजबूत तेजी के बाद अब बाजार में मुनाफावसूली और सतर्कता का माहौल दिख रहा है।ग्लोबल संकेत मिले-जुले, एशियाई बाजारों में गिरावट एशियाई बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई और टॉपिक्स दोनों कमजोर रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी फिसला। निक्केई 225 0.59% और टॉपिक्स 0.42% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.90% और कोस्डैक 0.74% गिर गया। यह भी पढ़ें- सीजफायर से क्रिप्टो बाजार में उछाल, बिटकॉइन 3 हफ्ते के...