नई दिल्ली, मई 20 -- Stock Market Today Live 20 May 9:17 AM: बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 561 अंक नीचे 74639 पर आ गया और निफ्टी 166 अंक लुढ़ककर 23454 पर आ गया। सेंसेक्स पर सभी स्टॉक लाल हैं। अमेरिका से जापान तक के बाजारों में आई गिरावट का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। Stock Market Today Live 20 May 7:30 AM: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बाद आज बुधवार 20 मई को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50 को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। आज सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो सकते हें। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार के सभी तीन सूचकांक लाल रंग में बंद हुए। दूसरी ओर अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी को लेकर चिंताओं के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर ब...