नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Share Market Today Live 19 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का सेंसेक्स 17 अंक नीचे 77218 पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 2 अंकों के नुकसान के साथ 24152 पर। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स भले ही मामूली गिरावट के साथ खुले हों, लेकिन ओपनिंग रेड जोन में है। एक अच्छी बात यह है कि आईटी स्टॉक्स प्री-ओपनिंग में हरे निशान पर थे। Share Market Today Live 19 Aug 8:50 AM: ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बुधवार को सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी ने घरेलू इक्विटी के लिए एक सुस्त शुरुआत की ओर भी इशारा किया। यह लगभग 24,210 ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने पर 20 अंकों डिस्काउंट है। मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 492अंक नीचे...