नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Stock Market Today Live 12:07 PM: शेयर बाजार अब उे हाई से काफी नीचे है। सेंसेक्स अब रेड जोन में है। यह 82000 के नीचे 81833 पर आ गया है। इसमें 46 अंकों की गिरावट है। आज 82325 पर पहुंचा था। सेंसेक्स को गिराने में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एनटीपीसी जैसी कंपनियों के शेयरों का हाथ है। वहीं, निफ्टी भी 25384 से लुढ़ककर 25235 पर आ गया है। Stock Market Today Live 11:15 AM: शेयर बाजार अब एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 173 अंक की तेजी है और यह 82052 पर है। जबकि, निफ्टी में 56 अंकों की बढ़त है। यह 25311 पर है। एनएसई पर 2191 स्टॉक्स हरे और 1139 लाल निशान पर हैं। इनमें 79 में अपर और 44 में लोअर सर्किट लगा है। Stock Market Today Live 9:36 AM: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट ने अब रफ...