नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Stock Market Today Live 7 April 10:25 AM: सेंसेक्स अब 109 अंकों की गिरावट के साथ 73997 पर है। यह दिन के निचले स्तर 73282 से करीब 700 अंक से अधिक की रिकवरी कर चुका है। जबकि, निफ्टी 35 अंक नीचे 22931 के लेवल पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 22791 के लेवल को टच कर चुका था। Stock Market Today Live 7 April 9:20 AM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी से उतरकर गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स अब 702 अंकों की गिरावट के साथ 73405 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 गिरावट के दोहरे शतक के साथ 201 अंक नीचे 22767 के लेवल पर आ गया। Stock Market Today Live 7 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 372 अंकों की गिरावट के साथ ...