नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Share Market Today Live 3 July 8:45 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बंपर तेजी के साथ हुई। आईटी स्टॉक्स की बदौलत बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 650 अंकों की छलांग लगाकर 78152 के लेवल से की। एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले निफ्टी ने भी 199.95 अंकों की उछाल के साथ 24375 के लेवल से ओपनिंग की। Share Market Today Live 3 July 8:45 AM: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिश्रित रूप से समाप्त हुआ। इससे पहले गुरुवार को, भारतीय शेयर बाजार सभी सेगमेंट में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसकी वजह से सेंसेक्...