नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Stock Market Today Live 9 April 11:40 AM: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 76624 से थोड़ा ऊपर उठकर 76951 पर आ गया है। हालांकि इसमें अभी भी 610 अंकों की गिरावट है। निफ्टी भी 134 अंक नीचे 23862 पर है। एक समय यह दिन के निचले स्तर 23,759 तक गिर चुका था। एनएसई पर 3100 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1869 हरे और 1126 लाल हैं। जबकि, 134 में अपर सर्किट लगा है। Stock Market Today Live 9 April 9:50 AM: सेंसेक्स 741 अंकों की गिरावट के साथ 76821 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 177 अंक नीचे 23820 पर है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर को छोड़ सभी इंडेक्स लाल हैं। निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, बैंक निफ्टी, निफ्टी ऑटो जैसे इंउेक्स भी नुकसान में हैं। Stock Market Today Live 9 April 9:40 AM: शेयर मा...