नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Stock Market Today live 28 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज मंगलवार को लाल निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208 अंकों के नुकसान के साथ 77094 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 42 अंक टूटकर 24049 के लेवल पर खुला। Stock Market Today live 28 April 8:15 AM: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात सपाट बंद हुआ। वहीं कच्चे तेल की कीमत भी 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- RBI के नए ECL नियम: आज PSU बैंकों के शेयरों में दिखेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.