नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Stock Market Today Live 6 April 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी गैप-डाउन ओपन कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार का मूड पहले से ही खराब चल रहा है। गिफ्ट निफ्टी: सोमवार को सुबह के सत्र के दौरान 75 अंक से अधिक की गिरावट के साथ गिफ्ट निफ्टी नीचे की ओर खुला है। जानकारों की मानें तो गिफ्ट निफ्टी की गैप-डाउन ओपनिंग आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत की ओर इशारे कर रही है।घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज के ग्लोबल संकेत एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, चीनी शंघ...