नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Stock Market Today Live 9:45 AM: शेयर बाजार आज बमबम बोल रहा है। एचसीएल टेक और टीसीएस करीब 5 प्रतिशत की तेजी पर हैं। टेक महिंद्रा 2.90 और इन्फोसिस 2.48 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स भी 621अंकों की तेजी के साथ 72545 पर है। Stock Market Today Live 9:30 AM: IT शेयरों की बदौलत सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। दलाल स्ट्रीट में रौनक लौटी है। एचसीएल टेक 4.39, टीसीएस 4.09, टेक महिंद्रा 2.44 और इन्फोसिस 2.13 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 350 अंकों की तेजी के साथ 72275 पर है। दूसरी ओर निफ्टी तेजी का शतक लगाकर 118 अंक ऊपर 22482 पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- TCS और वेदांता के डिविडेंड का फायदा उठाने का आज आखिरी मौका, कल बड़ा दिन Stock Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट का रंग अब लाल से हरा हो रहा है। सेंसेक्स ...