नई दिल्ली, मई 15 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह की तेजी को कायम नहीं रख पाया। यही वजह है कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज के दिन 46.10 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22643.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेसेक्स की क्लोजिंग आज शुक्रवार को 0.21 प्रतिशत या फिर 160.73 अंक की गिरावट के बाद 75237.99 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, रुपये की हालत और खस्ता है। डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 96 के स्तर को क्रॉस कर गया है। सेंसेक्स में आज टाटा स्टील, एसबीआई, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, मारुति, भारती एयरटेल के...