नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 0.76 प्रतिशत या फिर 547.65 अंक की गिरावट के साथ 71924.68 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 157.10 अंक की गिरावट के साथ 22363.35 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 22304.45 अंक रहा है। सेंसेक्स में 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एचसीएल, बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज गिरावट भरे माहौल में भी तेजी देखने को मिली है। आईटीसी, टेक महिंद्रा के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक गिरा है। एलटी, एसबीआई के शेयरों का दाम भी घट चुका है। Stock Market Live Updates 2...