नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के लिए आज खतरे के संकेत हैं। एक दिन पहले बाजार ने उड़ान भरी थी और आज धड़ाम से नीचे गिर सकता है। यानी सेंसेक्स और निफ्टी के क्रैश होने के चांस हैं। एशियाई बाजारों पर शुक्रवार, 20 नवंबर को भारी बिकवाली दबाव आया गया है। एंथ्रोपिक के रिकॉर्ड तोड़ IPO के बावजूद बिकवाली जारी रही, जिसने AI व्यापार से जुड़ी चिंताओं को कम करने की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। इस कमजोरी ने दुनिया के शेयर बाजारों को तीन साल में सबसे लंबी गिरावट के करीब धकेल दिया। जापान का निक्केई 225 4.54 प्रतिशत गिरा और टॉपिक्स सूचकांक 2.75 प्रतिशत लुढ़क गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.74 प्रतिशत फिसला है, जबकि हैंग सेंग फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत टूट गया। MSCI का एशिया-प्रशांत सूचकांक 1 प्रति...