नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Stock Market Closing Today : सेंसेक्स और निफ्टी की आज फ्लैट क्लोजिंग हुई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 3.11 अंक की तेजी के साथ 77540.83 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी में 0.08 प्रतिशत या फिर 20.15 अंक की उछाल के साथ 24252 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, आज शुक्रवार को निफ्टी का हाई 24284.05 अंक और लो 24206.80 अंक रहा है। सेंसेक्स की टॉप 30 में से 14 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल पावर ग्रिड के शेयरों दर्ज की गई। बीईएल, कोटक बैंक, एनटीपीस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट, मारुति, इंडिगो के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। इन सभी कंपनियों के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं। Share Market Today Live 21 Aug 9:15 AM: ग्लोबल मार...