नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Stock Market Today Live 11:50 AM: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है। सेंसेक्स 81879 के डे हाई से फिसलकर 81547 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 147 अंक टूटकर 25215 पर आ गया है। एनएसई पर 1346 स्टॉक्स हरे तो 2039 लाल हैं। इनमें 91 अपने 52 हफ्ते के हाई पर हैं। गिरावट के बावजूद 80 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है। Stock Market Today Live 9:55 AM: शेयर बाजार थोड़ी रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 81300 के निचले स्तर तक पहुंचने के बाद अब 81700 के पार है। यानी इसमें 400 अंक से अधिक की रिकवरी हो चुकी है। जबकि, अब केवल 83 अंक नीचे 25215 पर है। एक समय गिरावट के दोहरे शतक की ओर बढ़ गया था और 25077 के डे लो टच कर गया था। सेंसेक्स को संभालने के लिए एचसीएल टेक, सन फार्मा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ईटरनल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी, ट...