नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- Share Market Today Live 11 Sep 11:45 AM: शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के बाद अब बाजार कुछ संभलता नजर आ रहा है। सेंसेक्स अब केवल 336 अंक नीचे 74566 पर है। एक समय यह 740 अंक टूटकर 74160 पर आ गया था। जबकि, निफ्टी अब 127 अंक नीचे 23350 पर है। एक समय गिरावट के दोहरे शतक के साथ 23231 तक लुढ़क चुका था। Share Market Today Live 11 Sep 9:45 AM: सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी, एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के अलावा सभी शेयर लाल हैं। बजाज फाइनेंस 2.77 प्रतिशत टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, अल्ट्रोटेक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक में भी भारी गिरावट है। निफ्टी 230 अंक टूटकर 23247 पर आ गया है। सेंसेक्स में 680 अंकों की गिरावट है और 74222 पर आ गया है। Share Market Today Live 11 Sep 9:1...