नई दिल्ली, मार्च 18 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, महंगे कच्चे तेल और कमजोर रुपये के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स 1% से ज्यादा उछले और बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। आज सेंसेक्स 850 अंकों से ज्यादा चढ़कर 76,900 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,800 के पार निकल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 2% तक की तेजी दर्ज की गई। 3 दिन में निवेशकों की संपत्ति 8 लाख करोड़ बढ़ी है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बाजार लगातार तेजी पर है। सेंसेक्स 2,350 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी करीब 700 अंक उछला है। BSE कंपनियों का मार्केट कैप Rs.430 लाख करोड़ से बढ़कर Rs.438 लाख करोड़ के पार हो गया। यानी सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति करीब Rs.8 लाख करोड़ बढ़ गईक्यों बढ़ रहा है शेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.