नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से तूफानी तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज मगंलवार को 1.58 प्रतिशत या फिर 370.05 अंक की उछाल के साथ 23810.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज 1.62 प्रतिशत या फिर 1225.07 अंक की उछाल के साथ 76917.85 अंक पर बंद हुआ है। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के पीछे की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी को माना जा रहा है। बता दें, सेंसेक्स और निफ्टी आज मंगलवार को अपने इंट्रा-डे हाई पर बंद हुए हैं। इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिली थी। हिन्दुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयरों में 4 या 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी के शेयरों में भी उछाल दे...