नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी सुबह की तेजी शाम तक कायम नहीं रख पाए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में आज 0.13 प्रतिशत या फिर 104 अंक की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स क्लोजिंग के टाइमप 78180.72 अंक पर था। निफ्टी 0.13 प्रतिशत या फिर 31.65 अंक की गिरावट के साथ 24398.70 अंक पर बंद हुआ है। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, आज हुआ ऐलान, 52 वीक हाई पर स्टॉक सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 11 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट के शेयरों में दर्ज की गई। अकेले यह स्टॉक 12.65 प्रतिशत टूट कर बंद हुआ। वहीं, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, एलटी, रिलायंस के शेयरों की ...