नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Stock Market Today Live 9:45 AM: सेंसेक्स अब 621 अंक ऊपर 72531 पर पहुंच गया है। बजाज फाइनेंस, टीसीएस, आईटीसी, एक्सिस बैंक सेंसेक्स टॉप गेनर हैं जबकि, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक टॉप लूजर। इस तेजी के चलते निवेशकों को शुरुआती कारोबार में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 466 लाख करोड़ से बढ़कर अब 470 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 195 अंक ऊपर 22617 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 9:20 AM: सेंसेक्स अभी 435 अंक ऊपर 72345 पर है। बजाज फाइनेंस के शेयर 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 980.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टेट बैंक के शेयर भी सेंसेक्स टॉप गेनर में हैं। इनमें 1.35 प्रतिशत की तेजी है। बजाज फिनसर्व भी 1.45 प्रतिशत ऊपर 1755 रुपये पर पहुंच गया है। इटरनल 1.2...