नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Share Market Today Live 5 Aug 10:15 AM: RBI की मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद शेयर मार्केट की चाल बिगड़ गई है। आज बंपर उछाल के साथ खुलने वाला सेंसेक्स महज 304 अंकों की बढ़त के साथ 78733 पर आ गया है। जबकि यह 79055 पर खुला था। Share Market Today Live 5 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट आज बंपर उछाल के साथ खुला। आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 626 अंकों की बढ़त के साथ 79055 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 50 ने 54 अंकों की तेजी के साथ 24669 के लेवल से बुधवार के कारोबार की शुरुआत किया। Share Market Today Live 5 Aug 7:50 AM: ब्याज दरों को लेकर आरबीआई एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों के ऐलान से पहले आज शेयर मार्केट के बढ़त पर खुलने की उम्मीद है। ग्लोबल संकेत...