नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Stock Market Today 7:36 AM: शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार को आए भूचाल के बाद आज शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उतार-चढ़ाव के आसार हैं। शुरुआत में गिफ्ट निफ्टी करीब 22,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 140 अंक ऊपर था। बाद में यह तेजी घटकर 13 अंक तक आ गया। यानी गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैसे भी ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण बाजार पर दबाव बने रहने की आशंका है।TCS-Infosys जैसे IT स्टॉक्स पर रहेगी नजर अमेरिकी श्रम विभाग ने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी के साथ कॉग्निजेंट, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), विप्रो, एचसीएलटेक और कैपजेमिनी को PERM कार्यक्रम से...