नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Stock Market Today Live 9:36 AM: शेयर बाजार आज बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स में सभी शेयर हरे निशान पर हैं। इंडिगो 4.66 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.47 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स 1328 अंक ऊपर 82435 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 360 अंक ऊपर 25404 पर है। चंद मिनट में ही निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ का फायदा हुआ, क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 506 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 512 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। Stock Market Today Live 9:16 AM: शेयर बाजार में बंपर तेजी के बीच सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में हरियाली है। इंडिगो से लेकर टाइटन तक सभी में 0.45 से 3.48 प्रतिशत तक की तेजी है। एक मिनट में ही निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ का फायदा हुआ, क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों क...