Stock Market Today: बढ़त के साथ बंद हुआ है शेयर बाजार, लेकिन डे हाई से करीब 900 अंक लुढ़का सेंसेक्स
नई दिल्ली, मार्च 20 -- Stock Market Closing Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि, डे हाई के मुकाबले सेंसेक्स करीब 900 अंक टूट गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या फिर 325.72 अंक की तेजी के साथ 74532.96 अंक पर था। वहीं, निफ्टी 0.49 प्रतिशत या फिर 112.35 अंक की उछाल के बाद 23144.50 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 23345.15 अंक है। वहीं, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 75286.39 अंक रहा है। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ के बाद हुई है। टेक महिंद्रा के शेयर भी क्लोजिंक के वक्त पर 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस के शेयरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.