नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Stock Market Today 8:00 AM: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार, 17 सितंबर का कारोबार वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच अहम रहने वाला है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। यह तीन साल में पहली बढ़ोतरी है। फेड ने दर को बढ़ाकर 3.75% से 4% की रेंज में कर दिया है और संकेत दिया है कि इस साल एक और बढ़ोतरी हो सकती है।गिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत? आज सुबह के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी करीब 23,234 के स्तर पर था। यह बुधवार को निफ्टी 50 के 23,217 के बंद स्तर से करीब 17 अंक ऊपर है। इससे भारतीय बाजार में बहुत कमजोर शुरुआत के बजाय शुरुआती कारोबार में सीमित उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी फेड के सख्त रुख के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यह भी पढ़ें- 60 स...