नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Share Market Today Live 9 Sep 9:15 PM: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आज बुधवार 9 सितंबर को भी दलाल स्ट्रीट में कारोबार लाल निशान के साथ हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361 अंकों की गिरावट के साथ 75216 पर खुला। एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 113 अंक नीचे 23522 के लेवल पर खुला। Stock Market Today Live 8:25 AM: ब्रेंट क्रूड की बढ़ती कीमतें, मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ रहे तनाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत खराब हो सकती है। एक ओर एशियाई बाजार बुधवार को चढ़कर खुले तो यूएस स्टॉक फ्यूचर्स ने लगभग फ्लैट ट्रेड किया। इसके अलावा गिफ्ट निफ्टी एक कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। तेल की धार पर आज शेयर बाजार के फिसलने क...