Stock Market Today: तेल की 'धार' पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Share Market Today Live 18 Aug 9:15 AM:घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज 18 अगस्त को भी खराब रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 309 अंकों की गिरावट के साथ 77418 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के संग की। निफ्टी 63 अंक नीचे 24223 के लेवल पर खुला। Share Market Today Live 18 Aug 8:35 AM: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अन्य ग्लोबल संकेत बता रहे हैं कि आज भी भारतीय शेयर मार्केट की ओपनिंग रेड हो सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार, 18 अगस्त को नकारात्मक नोट पर खुलने के प्रबल आसार हैं। इससे पहले सोमवार को भी दलाल स्ट्रीट में मायूसी रही। सेंसेक्स 281 अंक नीचे 77,728 और निफ्टी 78 अंक स्लिप कर 24,287 पर बंद हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.