नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Share Market Today Live 1:50 PM: इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स में तेजी के बावजूद सेंसेक्स 355 अंक नीचे है। यह आज दिन के हाई लेवल 75436 से करीब 1000 अंक से अधिक फिसल कर 74426 पर आ गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर में बीईएल करीब 4 प्रतिशत नीचे 389.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बजाज फिनसर्व 2.50 प्रतिशत, टाइटन 2.37 प्रतिशत और इंडिगो 2.23 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी में 125 नीचे 23273 पर आ गया है। एक समय यह 23592 के डे हाई पर था। Share Market Today Live 11:50 AM: सेंसेक्स अब 169 अंक टूटकर 74612 पर आ गया है। जबकि, आज यह 75436 को टच कर चुका था। इसके बावजूद इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा में तेजी बरकरार है। बीईएल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, बजाज फाइनेंस जैसे स्टॉक्स सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।...