Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 0.48 प्रतिशत या फिर 115.50 अंक की तेजी के साथ 24334.55 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत या फिर 286.98 अंक की तेजी के साथ 77,656.09 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 400 से अधिक अंक लुढ़क गया था। सेंसेक्स में आज इंडिगो के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, ट्रेंट, टाइटन के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली है। 30 में से 24 कंपनियों के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बता दें, मार्केट में तेजी के उलट इटरनल, एचसीएल, पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। Share Market Today Live ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.