नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Stock Market Today Live 9:18 AM: सुस्त शुरुआत के बाद शेयर बाजार खुलते ही तेजी की पटरी पर आ गया। सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के संग 73705 के लेवल पर पहुंच। उधर, निफ्टी भी 32 अंक ऊपर 23095 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, इटरनल, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक्स बढ़त पर हैं। इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्राश् सन फार्मा, आईटीसी और एचसीएल टेक में कमजोरी नजर आ रही है। Stock Market Today Live 9:15 AM: कल के गिरावट के तूफान के बाद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54 अंकों के नुकसान के साथ 73525 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 28 अंक नीचे 23035 के लेवल पर खुला। Stock Market Today 8:30 AM: ...