नई दिल्ली, मार्च 20 -- Stock Market Today Live 20 March 7:53 AM: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। बाजार को शॉर्ट कवरिंग और मिले-जुले वैश्विक संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि निवेशकों में सतर्कता अभी भी बनी हुई है।गुरुवार को बाजार में हुई थी भारी गिरावट गुरुवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिससे तीन दिन की तेजी थम गई। सेंसेक्स 2,496 अंक टूटकर 74,207 और निफ्टी 775 अंक गिरकर 23,002 पर बंद हुआ।आज क्यों मिल सकता है सपोर्ट? विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है, जिससे आज रिकवरी हो सकती है। Gift Nifty करीब 23,177 पर ट्रेड कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में क...