नई दिल्ली, मई 18 -- Stock Market Today Live 18 May 1:05 PM:शेयर मार्केट सुबह की सारी गिरावट को पाटकर अब हरे निशान पर है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 74180 से 75347 तक पहुंचने में कामयाब रहा। वहीं, निफ्टी 23317 के लेवल तक लुढ़कने के बाद 23661 डे हाई को टच किया। Stock Market Today Live 18 May 11:45 AM: सेंसेक्स अभी भी यह 325 अंक नीचे 74912 पर है। इसने आज दिन के निचले स्तर 74180 से करीब 732 अंकों की रिकवरी की है। वहीं, निफ्टी 23317 के लेवल तक लुढ़कने के बाद अब 139 अंक नीचे 23503 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 18 May 9:54 AM:शेयर मार्केट आज सप्ताह के पहले ही दिन क्रैश हो गया। सेंसेक्स 1027 अंक टूटकर 74210 पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, एयरटेल और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। टाटा स्टील में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट है। प...