Stock Market Today: अमेरिका से जापान तक हाहाकार, क्या आज गिरेगा घरेलू शेयर बाजार?
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Stock Market Today: अमेरिका से जापान तक के शेयर बाजारों में गिरावट का असर आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल सकता है। इसका संकेत गिफ्ट निफ्टी ने दे दिया है। GIFT निफ्टी करीब 159 अंक यानी 0.65 प्रतिशत गिरकर 24,440 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 2,008 अंक यानी 2.60 प्रतिशत उछलकर 79,310 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 में 576 अंक यानी 2.40 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 24,536 पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग, फाइनेंशियल और दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर से क्रमशः 6,849 अंक और 1,822 अंक दूर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.