नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Stock Market Today Live 9:53 AM: अमेरिका और कोरिया के शेयर बाजारों में जहां कोहराम था वहीं, आज घरेलू शेयर बाजार दिवाली मना रहा है। सेंसेक्स 623 अंकों की बंपर उछाल के साथ 80000 के करीब 79931 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी ने तेजी का शतक लगाकर 116 अंक ऊपर 24654 पर है। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने बाउंस बैक किया है। Stock Market Today Live 9:20 AM: शेयर बाजार शुरुआती 5 मिनट के अंदर हरा और लाल निशान दोनों को छू लिया। सेंसेक्स 79,523 पर पहुंचा और 79016 को भी टच किया। फिलहाल 33 अंक ऊपर 79343 पर है। हालांकि, निफ्टी 13 अंक नीचे 24522 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.91%, टीसीएस 1.61%, इन्फोसिस 1.51 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि, गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस...