नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Share Market Today Live 7 Sep 9:15 AM: शेयर मार्केट चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स अब 190 अंक नीचे 76325 के लेवल से हुई। IT शेयरों की हालत खराब है। इन्फोसिस 2.55 प्रतिशत टूटकर 1101.15 रुपये पर आ गया है। यह सेंसेक्स टॉप लूजर है। टेक महिंद्रा में 2.07 और एचसीएल टेक में 1.56 प्रतिशत की गिरावट है। टीसीएस भी 0.75 प्रतिशत नीचे है। टाटा स्टील में 1.35 फीसद की गिरावट है। Share Market Today Live 7 Sep 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सप्ताह के पहले दिन ही लाल निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69 अंक नीचे 76446 के लेवल से हुई। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 14 अंकों के नुकसान के साथ 23883 के लेवल पर खुला। RVNL के शेयर हरे निशान पर खुले और करीब डेढ़ प्रतिशत ऊपर 215.70 रुपये पर...