नई दिल्ली, मई 4 -- Stock Market Live Updates @2.45 Pm: सुबह की तुलना में शेयर बाजार की बढ़त में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 298.87 अंक या फिर 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,212.37 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.37 प्रतिशत या फिर 89.80 अंक की उछाल के साथ 24078.95 अंक पर ट्रेड कर रहा था। Stock Market Live Updates Today @10.00 am: चुनावी रुझानों में BJP बंगाल और असम में बहुमत के आंकड़ें को क्रॉस कर चुकी है। सेंसेक्स 819.94 अंक या फिर 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,733.44 अंक पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, निफ्टी 1.01 प्रतिशत या फिर 241.55 अंक की बड़ी बढ़त के साथ 24239.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। Stock Market Live Updates @4 May 2026: Opening Bell: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ कार...