नई दिल्ली, मई 4 -- Why Stock Market Surged today: घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी बढ़त देखने को मिल रही है। चुनाव परिणाम के दिन घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। 4 मई को सेंसेक्स और निफ्टी ने 10 बजे अपनी बढ़त को 1-1 प्रतिशत से अधिक बना लिया था। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1000 अंक या फिर 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77911 अंक पर और एनएसई 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24290 अंक पर ट्रेड कर रहा था। यह भी पढ़ें- सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आज और सस्ता हो गया सोना, चेक करें रेट निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉल कैप 250 में भी 1-1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बता दें, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी की वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। जिसके बाद बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 463...