Stock Market Holiday: 24 नवंबर को बंद रहेंगे NSE-BSE, मार्केट में इस कारण नहीं होगी ट्रेडिंग; जानें MCX का समय
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- Stock Market Holiday November 24: शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए नवंबर के आखिरी हफ्ते में एक अहम अपडेट है। मंगलवार 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती के मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजार NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा। ऐसे में इस दिन न तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में ट्रेडिंग होगी और न ही इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में खरीद-बिक्री की जा सकेगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए कुछ राहत रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का कारोबार बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। यानी सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में शाम को कारोबार का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते भी शेयर बाजार में क्या जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.