नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में आज कोई कारोबार नहीं होगा। यह अप्रैल महीने का पहला शेयर मार्केट हॉलीडे है। सामान्य ट्रेडिंग सोमवार, 6 अप्रैल 2026 से फिर से शुरू होंगी। दूसरी ओर, गुड फ्राइडे के कारण अमेरिकी शेयर बाजार के साथ-साथ एशिया और यूरोप के अधिकांश बाजार भी आज बंद रहेंगे।कौन-कौन से सेगमेंट रहेंगे बंद? बीएसई और एनएसई के अनुसार, आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, एनडीएस-आरएसटी और ट्रिपार्टी रेपो सेगमेंट, ईजीआर सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यह भी पढ़ें- युद्ध का असर: इस डीजल के दाम में Rs.28 की बढ़ोतरी, जानें किस पर पड...