नई दिल्ली, मार्च 30 -- Stock Market Holiday: शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच इस हफ्ते निवेशकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वजह इस सप्ताह बीएसई और एनएसई दो दिन बंद रहेंगे, यानी पूरे कारोबारी हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग होगी।कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार? इस सप्ताह शेयर बाजार दो बड़े त्योहारों के चलते बंद रहेगा। जैसे कल 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। इसका मतलब है कि 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुलेगा, जिससे निवेशकों को लंबा वीकेंड भी मिलेगा। कमोडिटी मार्केट का क्या रहेगा हाल: कमोडिटी बाजार (MCX) 31 मार्च को सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। यानी आंशिक कारोबार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मार्केट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.