नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Stock Market Today Live 2 April 9:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1403 अंकों की गिरावट के साथ 71731 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 431 अंक नीचे 22248 पर है। Stock Market Today Live 2 April 9:15 AM: ट्रंप के ताजा बयानों के बाद घरेलू शेयर मार्केट में आज खलबली मची हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 72262 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 296 अंक नीचे 22383 पर खुला। Stock Market Today Live 2 April 8:20 AM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट में एक बड़े भूचाल के आसार हैं। ट्रंप ने कहा कि ...